Bastar Fighter Vacancy 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद गृह, राजस्व तथा खाद्य विभाग के 2492 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरु अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों पर भी भर्ती के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश अवसरों का लाभ उठाने मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कोरोना की विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद सभी वर्गों के हित में लगातार निर्णय ले रही सरकार
छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों में होगी 2492 पदों नई भर्ती |
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गृह (पुलिस), राजस्व तथा खाद्य विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अनुमति जारी करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके इस निर्देश के बाद कुल 2492 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। श्री बघेल ने इन विभागों के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
Cg Police Bharti 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज लिए गए निर्णय के फलस्वरुप गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत ‘बस्तर फाइटर्स’ बल के गठन की मंजूरी जारी की गयी जिसमें 2100 पदों के भर्ती की अनुमति दी गयी है, जैसा की आपलोग जानते ही हैं की 2021-22 के बजट में ‘बस्तर फाइटर्स’ बल के गठन के लिए 2800 पदों के लिए बजट में पेस किया गया था जिसमे से अभी सिर्फ 2100 पदों में भर्ती के लिए अनुमति दी गयी है शेष पदो के जल्द ही अनुमति मिल जायेगा l
Cg Patwari Bharti 2021
राजस्व विभाग अंतर्गत मैदानी स्तर पर 301 पटवारियों के पदों पर नयी भर्ती की जाने की अनुमति दी गई है उन्होंने कहा कि पटवारियों की भर्ती होने से किसानों एवं नागरिकों की राजस्व प्रशासन से संबंधित समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण स्थानीय स्तर पर हो सकेगा।
Cg Khadya Vibhag Bihar 2021
खाद्य विभाग अंतर्गत 84 खाद्य निरीक्षकों के साथ-साथ कुल 91 पदों पर भर्ती की की जाएगी। खाद्य निरीक्षकों की भर्ती होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण होगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद गृह, राजस्व तथा खाद्य विभाग के 2492 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरु
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 7, 2021
अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों पर भी भर्ती के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
Read More: https://t.co/GNVIPstfxq