Cg Police Recruitment 2022 Cg Budget 2022-23 में Cg Police के 1600 पदों के लिए घोषणा बहुत जल्द विज्ञापन जारी होने वाली हैं आज के इस आर्टिकल पर जानेंगे cg police vacancy 2022 last date कब हैं cg police vacancy 2022 exam date कब हैं cg police bharti 2022 online form date कब से चालू हैं cg police bharti 2022 admit card कब जारी होगा cg police bharti 2022 syllabus
Cg Budget 2022-23 में Cg Police के 2000 पदों के लिए घोषणा
छत्तीसगढ़ में बहुत ही जल्द लगभग 1600 आरक्षक हवलदार के पदों के लिए विज्ञापन जारी होने वाली है Cg Budget 2022-23 में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का प्रोसेस चलेगा छत्तीसगढ़ में नए जिले तथा नए तहसील बनने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की आवश्यकता को देखते हुए बहुत छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आरक्षक हवलदार तथा विभिन्न पदों के लिए घोषणा कर दिया गया हैं।
अगर आपको पुलिस बनना है तो आपको इस आर्टिकल पर पुलिस भर्ती से संबंधित समस्त जानकारी मिल जायेगा इस आर्टिकल में आपको भर्ती प्रक्रिया से लेकर भर्ती नियम एवं शर्तें योग्यता, सैलरी, तथा समस्त प्रकार की जानकारियां जो cg police bharti लिए आवश्यक है वह आपको इस पोस्ट पर मिल जायेगा तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Cg Budget 2022-23 में जारी Cg Police Vacancy की जानकारी
मानव तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य स्तर पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो तथा सतर्कता एवं शिकायत सेल का गठन किया जायेगा। इसके लिये 23 नवीन पदों के सृजन का प्रावधान है।
नव गठित जिलों (मानपुर – मोहला-चौकी, सक्ती, सारंगढ – बिलाई गढ़ एवं मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी – भरतपुर ) की स्थापना हेतु 1 हजार 100 नवीन पदों के सृजन का प्रावधान है।
जिला बिलासपुर एवं जगदलपुर में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 114 नवीन पदो के सृजन का प्रावधान है।
नवीन पुलिस चौकी क्रमशः भैंसा जिला रायपुर, घटारानी जतमई जिला गरियाबंद, राहूद जिला जांजगीर की स्थापना हेतु 99 पदों के सृजन का प्रावधान है।
पुलिस चौकी क्रमशः मारो जिला बेमेतरा, जेवरा-सिरसा जिला दुर्ग, नैला जिला जांजगीर चाम्पा, खरसिया जिला रायगढ़ एवं वाड्रफनगर जिला बलरामपुर का थाने में उन्नयन हेतु 226 नवीन पदों के सृजन का प्रावधान है।
Cg Police Vacancy Qualification
Cg Police Vacancy Qualification शैक्षणिक अर्हता 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश राज्य स्थित विद्यालय / महाविद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए। (केवल अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे) प्रदेश में नक्सल पीड़ित परिवार तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों में निवासरत् परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के उम्मीदवार 5वी कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे।
Cg Police Recruitment Salary
Cg Police में अलग अलग पद के लिए रैंक अनुसार वेतन अलग अलग हैं
Constable | Rs. 5,200 to 20,000/- with Rs. 2400/- Grade Pay |
Head Constable | Rs. 5,200 to 20,400/- with Rs. 3200/- Grade Pay |
Sub Inspector (SI) | Rs. 9,300 to 34,900/- with Rs. 4900/- Grade Pay |
Assistant Sub Inspector | Rs. 9,300 to 34,000/- with Rs. 4200/- Grade Pay |
Cg Police Constable Age Limit
अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछडा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवार को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जावेगी । बस्तर संभाग के जिलों में आरक्षक ( जी. डी) के पद पर नियुक्ति हेतु स्थानीय निवासी के लिये आयु सीमा अधिकतम 33 वर्ष (सामान्य जाति), अधिकतम 38 वर्ष (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं सभी वर्ग की महिलाओं के लिये) ।
इसके अतिरिक्त शासन के निर्देशानुसार छ.ग. शासन कर्मचारी / भूतपूर्व सैनिक / नगर सैनिक/शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, गुण्डाधुर एवं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान प्राप्त खिलाड़ियों को भी उच्चतर आयुसीमा में छूट प्रदान की जावेगी।
Cg Police Recruitment 2022 Physical Test
शारीरिक दक्षता परीक्षा (टेस्ट) – शारीरिक दक्षता परीक्षा (टेस्ट), आरक्षक (जी.डी) पद के सभी अभ्यर्थियों के लिये अनिवार्य है, जो कुल 100 अंकों का होगा और इसमें निम्नलिखित प्रतिस्पर्धायें सम्मिलित होंगी
Cg पुलिस भर्ती 2022 हेतु लम्बी कूद ( कुल 20 अंक ) |
03 मीटर 65 से.मी. से कम- 00 अंक |
03 मीटर 65 से.मी. तक- 7 अंक |
03 मीटर 90 से.मी. तक- 11 अंक |
04 मीटर 40 से.मी. तक- 14 अंक |
04 मीटर 40 से.मी. तक- 17 अंक |
05 मीटर 40 से.मी. या अधिक- 20 अंक |
Cg पुलिस भर्ती 2022 हेतु उंची कूद ( कुल 20 अंक ) |
01 मीटर 05 से.मी. से कम- 00 अंक |
01 मीटर 05 से.मी. तक- 07 अंक |
01 मीटर 10 से.मी. तक- 11 अंक |
01 मीटर 15 से.मी. तक- 14 अंक |
01 मीटर 20 से.मी. तक- 17 अंक |
01 मीटर 25 से.मी. तक- 20 अंक |
Cg पुलिस भर्ती 2022 हेतु गोला फेक (वजन 16 पाउण्ड) ( कुल 20 अंक ) |
01 मीटर से कम- 00 अंक |
05 मीटर तक- 07 अंक |
06 मीटर तक- 11 अंक |
07 मीटर तक- 14 अंक |
08 मीटर तक- 17 अंक |
09 मीटर या अधिक 20 अंक |
Cg पुलिस भर्ती 2022 हेतु 100 मीटर दौड ( कुल 20 अंक ) |
14 सेकेण्ड या कम- 20 अंक |
16 सेकेण्ड तक- 14 अंक |
18 सेकेण्ड से तक– 07 अंक |
18 सकेण्ड से अधिक– 00 अंक |
Cg पुलिस भर्ती 2022 हेतु दौड 800 मीटर ( कुल 20 अंक ) |
02 मिनट 30 सेकेण्ड तक- 20 अंक |
03 मिनट तक- 14 अंक |
03 मिनट 30 सेकेण्ड तक- 7 अंक |
03 मिनट 30 सेकेण्ड से अधिक- 00 अंक |
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2022
प्रत्येक परिणाम के लिये दिये जाने वाले अंकों का विस्तृत विवरण अनुसूची-तीन में विनिर्दिष्ट किये गये हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कम से कम कुल 60 प्रतिशत अंक सामान्य जाति के अभ्यर्थी तथा 50 प्रतिशत अंक अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को प्राप्त करना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2022
सभी प्रतिस्पर्धा हेतु अभ्यर्थियों को केवल एक ही अवसर प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थियों को उपरोक्त समस्त प्रतिस्पर्धा में भाग लेना अनिवार्य है। अपने प्रदर्शन मूल्यांकन से असंतुष्ट होने पर अभ्यर्थी द्वारा चयन समिति के समक्ष अपील की जा सकेगी, जिसका तत्काल निराकरण किया जायेगा। इस संदर्भ में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य पर्याप्त रोशनी की अवस्था में कराया जायेगा। रात्रि अथवा कृत्रिम प्रकाश में यह परीक्षा नहीं कराई जायेगी।
Cg Police Recruitment 2022 शारीरिक आहर्ता

Cg Police Recruitment 2022 Written Exam
लिखित परीक्षा कुल 100 अंको की होगी तथा इसकी अवधि 02:00 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता तथा अंक गणित के प्रश्न पूछे जायेंगे, जो वस्तुनिष्ट प्रकार के होंगे। लिखित परीक्षा का संचालन विभागीय आधार पर अथवा शासन द्वारा नियुक्त / अधिकृत अन्य एजेंसी के द्वारा कराया जा सकता है।
Cg Police Bharti 2022 बोनस अंक
बोनस अंक किसी विशेष योग्यता हेतु प्रत्येक शीर्ष में 05 अंक निर्धारित है और कुल मिलाकर अधिकतम 10 अंक दिया जायेगा जिसमे निम्नलिखित योग्यता होने पर बोनस अंक दिया जायेगा-
- राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रवीण्यता (केवल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता, जिनका सीधा संचालन उस खेल के अखिल भारतीय संघ के द्वारा किया जाता है, उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ही पात्रता होगी।)
- एन.सी.सी. ‘सी’ प्रमाण-पत्र धारी / एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना ) का प्रमाण पत्र।
Cg Police Recruitment 2022 Syllabus
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- छत्तीसगढ़ ज्ञान (General Knowledge)
- गणित (Mathematics)
- सामान्य मानसिक (Reasoning)
- विज्ञान (Science)
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए सबसे best Books की लिस्ट
- सामान्य ज्ञान के लिए Best Book
- छत्तीसगढ़ ज्ञान लिए Best Book
- गणित लिए Best Book
- सामान्य मानसिक लिए Best Book
- विज्ञान लिए Best Book
- Chhattisgarh Police Aarakshak Bharti Pariksha 2022-23 लिए Best Book
Cg Police Constable Driver Vacancy 2022 हेतु योग्यता
आरक्षक (चालक) पद हेतु भारी वाहन का ड्राईविंग लाईसेंस होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आरक्षक (चालक) को ट्रेड टेस्ट देना होगा, जिसके 25 अंक होंगे। ट्रेड टेस्ट हेतु रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तीन सदस्यों की उप समिति बनाई जायेगी, जिसमें किसी अन्य इकाई के एमटी शाखा के एक अधिकारी को इस उप समिति में शामिल किया जायेगा।
आरक्षक (ट्रेडमैन) हेतु अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड का टेस्ट देना होगा, जिसके 25 अंक होगें। ट्रेड टेस्ट हेतु रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तीन सदस्यीय उप समिति का गठन किया जायेगा, इसमें एक सदस्य संबंधित ट्रेड का अनुभवी कर्मचारी होना आवश्यक है। इन दोनों पदों के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना आवश्यक होगा।
Cg Police Bharti 2022 हेतु नियम एवं शर्ते
- सीना फुलाने एवं बिना फुलाने में कम से कम 05 सेमी का अंतर होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थी इस शारीरिक अर्हता से मुक्त होंगी। अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से अपंग, नॉकनी, फ्लेट फुट नहीं होना चाहिए।
- उम्मीद्वार को आंखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए। आंखों की दृष्टि बिना चश्मे के एक आंख से 6/9 तथा दूसरी आंख की बिना चश्मे के 6/12 से कम नहीं होना चाहिए। मुख्य रंगों में भेद करने में उम्मीदवार को सक्षम होना चाहिए।
- सभी प्रतिस्पर्धा हेतु अभ्यर्थियों को केवल एक ही अवसर प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थियों को उपरोक्त समस्त प्रतिस्पर्धा में भाग लेना अनिवार्य है। अपने प्रदर्शन मूल्यांकन से असंतुष्ट होने पर अभ्यर्थी द्वारा चयन समिति के समक्ष अपील की जा सकेगी, जिसका तत्काल निराकरण किया जायेगा। इस संदर्भ में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य पर्याप्त रोशनी की अवस्था में कराया जायेगा। रात्रि अथवा कृत्रिम प्रकाश में यह परीक्षा नहीं कराई जायेगी।
Cg Police Bharti 2022 चयन प्रक्रिया
- Cg Police Bharti 2022 चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट लिस्ट जाति वर्गवार तैयार की जायेगी तथा इस लिस्ट में से केवल विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना आवेदकों को लिखित परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जायेगा एक समान न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को अगले चरण की पात्रता होगी, भले ही संख्या 15 गुना से अधिक हो जाये।
- आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर की दौड़ होगी, जिसे 05:40 मिनट में पूर्ण करना होगा एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी, जिसे 03:20 मिनट में पूर्ण करना होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में कम से कम कुल 60 प्रतिशत अंक सामान्य जाति के अभ्यर्थी तथा 50 प्रतिशत अंक अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को प्राप्त करना अनिवार्य है।
Cg Police Bharti 2022 चयन सूची
- Cg Police Bharti 2022 चयन सूची: Cg Police Bharti परीक्षा के लिए कुल पूर्णांक 200 अंक, शारीरिक दक्षता परीक्षा – 100, लिखित परीक्षा – 100 एवं बोनस अंक – 10 के आधार पर चयन सूची तैयार की जायेगी। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, बोनस अंकों के प्राप्तांकों के योग के आधार पर मेरिट क्रम में सूची बनाई जायेगी।
- Cg Police Bharti 2022 चयन सूची: सर्वप्रथम, सभी वर्गों के अभ्यर्थियों में से अनारक्षित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जायेगी। इस सूची में आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग) के वे अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जो मेरिट के आधार पर स्थान पाने के हकदार हैं एवं अनारक्षित पदों के लिए सभी योग्यता भी पूरी करते हैं।
- Cg Police Bharti 2022 चयन सूची: शेष अभ्यर्थी में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की उनके अपने-अपने जातिवर्ग के लिये विज्ञापित आरक्षित पदों के लिये पृथक-पृथक सूचियाँ तैयार की जायेंगी। आरक्षक (चालक / ट्रेड) के लिए लिखित परीक्षा 100, ट्रेड टेस्ट 25 एंव बोनस अंक 10 के आधार पर चयन सूची तैयार की जायेगी।
- Cg Police Bharti 2022 चयन सूची: महिलाओं के लिए आरक्षित पदों के लिये पृथक सूचियाँ तैयार की जायेगी किन्तु महिलाओं का आरक्षण, खण्डवार सीधा आरक्षण है तथा योग्य महिलायें उपलब्ध न होने से पद आगामी वर्ष के लिये अग्रेषित नहीं किये जायेंगे, अतः जिस वर्गवार की योग्य महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होंगी, उस पद को उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से भरा जायेगा।
छत्तीसगढ़ में आने वाले नई भर्ती Cg Traffic Police Recruitment | Cg Traffic Police Vacancy 2022 के बारे में पूरी जानकारी देख्सने के लिए लिंक पर क्लिक करें।