Cg प्रशिक्षक ( कोच ) संविदा भर्ती 2022: छ.ग. शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मंत्रालय के ज्ञापन क्रमांक एफ-1-6/2019 / नौ दिनांक 08.10.2021 के निर्देश एवं प्रावधान के परिपालन में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीनस्थ प्रशिक्षक (कोच) के रिक्त तृतीय श्रेणी के पदों पर संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत 01 वर्ष के लिए संविदा भर्ती की जानी है। जिसके लिए छ.ग. के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन दिनांक 20-01-202तक सायं 5.00 बजे तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में स्वीकार किये जायेंगे। पदों की संविदा आधार पर नियुक्ति संचालनालय के अधिनस्थ जिलो एवं अकादमियों हेतु आमंत्रित किया जाता है तथा पदों की संविदा आधार पर नियुक्ति नियत चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है।
छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग में जारी पदों का विवरण

Cg प्रशिक्षक ( कोच ) संविदा भर्ती 2022 हेतु आयु सीमा
Cg प्रशिक्षक ( कोच ) संविदा भर्ती 2022 हेतु आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए। छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की सीमा की छुट छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 3-2/2015/1-3 दिनांक 30.01.2019 के अनुसार कैलेण्डर वर्ष 2023 की सामप्ति तक छुट प्रदान की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षित वर्ग एवं स्थानीय निवासी महिलाओं हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में छुट संबंधित समय समय पर जारी निर्देश लागू होंगे। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति की महिलाओं हेतु समस्त छुट को सम्मिलित करते हुए। अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी दस्तावेज सत्यापन के समय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Cg प्रशिक्षक ( कोच ) संविदा भर्ती 2022 भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता
Cg sports Coach Contractual Recruitment 2022: राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा। उम्मीदवार का चयन राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा, मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन – MPED, बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन BPED, भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्राप्त पुरस्कार ( पदमश्री, पदमभूषण, पदमविभूषण, अजून अवार्ड खेल रत्न एवं राज्य सरकार द्वारा वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, गुण्डाघुर सम्मान, महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव सम्मान एक या एक से अधिक पुरस्कार / सम्मान प्राप्त उम्मीदवारों को एक की गणना की जावेगी) के आधार पर संयुक्त मेरिट सूची तैयार करते हुए साक्षात्कार के लिए चयन किया जायेगा।
Cg प्रशिक्षक ( कोच ) संविदा भर्ती 2022 हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 20-04-2022 शाम 5.00 बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण में स्वीकार किये जायेंगे। आवेदक, आवेदन को पूर्ण भरकर हस्ताक्षर कर एवं संलग्न होने वाले समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर आवेदन किया जाना है। अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों के संबंध में कोई विचार नहीं किया जायेगा।
Cg प्रशिक्षक ( कोच ) संविदा भर्ती 2022 हेतु नियम एवं शर्ते
- उक्त नियुक्ति छ.ग. संविदा भर्ती नियम 2012 के अध्याधीन रहेगी। छत्तीसगढ़ शासन के भर्ती नियम में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जाता है या निर्देश जारी किया जाता है तो उक्त भर्ती के लागू होगा।
- छ.ग. राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी द्वारा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करें।
- आवेदक को जाति के समर्थन में सक्षम अधिकारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- आयु सीमा के संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश भी लागू होंगे।
- उम्मीदवार को अपनी आयु सत्यापन हेतु हाई स्कूल प्रमाण (10वीं अंकसूची की स्वप्रमाणित ) छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
Cg Prashikshak Coach Samvida Bharti 2022
- अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर स्वयं का पासपोर्ट आकार के फोटो चिपकायें। आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर अनिवार्य है।
- उम्मीद्वार के द्वारा आवेदित पद का नाम, वर्ग स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में दर्शाना अनिवार्य होगा।
- अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जावेगा एवं उम्मीद्वार को कोई सूचना नहीं दी जावेगी प्रत्येक आवेदक को चाहिये कि विज्ञापन में निर्देशों तथा आवेदन पत्र में सभी जानकारी देखकर एवं सावधानी पूर्वक सहीं एवं पूर्ण जानकारी भरें। यदि आवेदन पत्र में कोई भी जानकारी अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण दी जाती है तो उसकी पुरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी त्रुटि अथवा अपूर्णता के आधार पर आवेदक को बिना पूर्व सूचना दिये आवेदन पत्र चयन के किसी भी स्तर पर निरस्त किया जावेगा।
Sports and Youth Welfare Department Cg Recruitment 2022
- उम्मीदवार का राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा अनिवार्य अर्हता होगी।
- प्राविण्यता क्रम अनुसार उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए अधिकतम 15 अनुसार किया जावेगा।
- खेल अकादमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक को खेल संघो द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रिकर्व विद्या प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य होगा।
- चयन के संबंध में चयन समिति द्वारा अनुशंसा किया जायेगा एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
- भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी विवाद अथवा समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार विभागाध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेंगे।
- चयन उपरांत यदि कोई जानकारी असत्य पायी जाती है तो की गई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जावेगी साथ ही संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
- प्रतिक्षा सूची नियुक्ति आदेश जारी दिनांक से एक वर्ष के लिए मान्य होगी। समस्त प्रमाण पत्र विज्ञापन जारी होने के अंतिम तिथि को जीवित होना अनिवार्य होगा।
- उक्त Cg sports Coach Contractual Recruitment 2022 प्रथम 01 वर्ष के लिए होगी। जिसकी वार्षिक समीक्षा की जायेगी। कार्य संतोषप्रद परिणाम मूलक नहीं होने पर 30 दिवस की पूर्व सूचना द्वारा संविदा भर्ती समाप्त की जा सकती है। कर्मचारी द्वारा अत्यधिक अनुचित व्यवहार पाये जाने पर संविदा नियुक्ति बिना कारण बतायें तत्काल समाप्त की जा सकती है।
- यह भर्ती पूर्णतः संविदा है। इस भर्ती के आधार पर कर्मचारी भविष्य में नियमित पद नियुक्ति नहीं किया जाएगा।
Sports and Youth Welfare Department Cg Recruitment 2022
पद का नाम | प्रशिक्षक ( कोच ) |
पद का प्रकार | संविदा |
पद की श्रेणी | तृतीय श्रेणी |
वेतनमान | 20900 |
प्रारम्भिक तिथि | 24-12-21 |
अंतिम तिथि | 20-01-22 |
कुल पद | 31 |
ऑफिसियल विज्ञापन | Download |
आवेदन फार्म | Download |
इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देखने के लिए नीचे दिए Video को जरुर देखें